नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश, 3 नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार और फिर! | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के देवास में सूने मकानों को निशाना बनाने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बजरंग नगर में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने महज पांच दिन में खुलासा करते हुए तीन नाबालिग समेत छह आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी किराए की कार लेकर इलाके में घूमते थे, सूने मकानों की रेकी करते और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 11 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक बजरंग नगर में हुई चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वारदात का खुलासा करने के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया।

 

 

पुलिस के मुताबिक शिवम उर्फ चावल, हर्ष उर्फ हर्ष शूटर और आदित्य उर्फ लाड़ला किराए पर कार लेकर घूमते थे। तीनों कथित तौर पर सूने मकानों की पहचान करते और उनकी रेकी करते थे। इसके बाद मौका देखकर मकान में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण समेत कीमती सामान चोरी कर लेते थे। जांच के दौरान पुलिस ने तीनों के साथ तीन नाबालिगों को भी पकड़ा। पुलिस टीम ने CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर यात्री प्रतीक्षालय, हवनखेड़ी इलाके में दबिश दी। यहां से तीनों आरोपियों और तीन नाबालिगों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात कबूल करने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल दो कारें बरामद की हैं।

 

 

पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया गिरोह सिर्फ पिछली वारदात तक सीमित नहीं था, बल्कि एक और चोरी की तैयारी में था। हालांकि उससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। मामले में करीब 11 लाख रुपये का मशरूका बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह की अन्य वारदातों और संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। CCTV कैमरों की मदद से पुलिस ने पांच दिन में नकबजनी का खुलासा कर दिया। किराए की कार से रेकी करने वाला गिरोह अगली वारदात को अंजाम देता, उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अब जांच में गिरोह की अन्य वारदातों के राज खुलने की उम्मीद है।

 

 


By - Sagar tv news
10-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.