प्रदेश अध्यक्ष ने जिस भाजपा कार्यकर्ता के घर खाना खाया वो निकला बेरोजगार || STVN INDIA|SAGAR TV NEWS

 

 

एक दिवसीय दौरे पर सागर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने जिस दलित भाजपा नेता के घर खाना खाया है वह और उसका परिवार बेरोजगार निकला है, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा उस समय असमंजस में आ गए जब वह खाना खाने गए भाजपा कार्यकर्ता के परिवार वालो ने नौकरी दिलाने की मांग कर दी, उस परिवार को वह अस्वासन के सिवाय कुछ और ना दे सके। दरअसल मध्यप्रदेश में एक तरफ मंहगाई चरम पर है तो दूसरी तरफ भाजपा और सरकार भोज पॉलिटिक्स कर रही है सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीड़ी शर्मा जब भाजपा कार्यकर्ता अनिल राज के घर खाना खाने पहुंचे थे, तो अनिल के परिवार ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया और पकवान खिलाये इसके बाद वह अनिल के परिवार से मिले इसी दौरान घर की बुजुर्ग महिला सदारानी अहिरवार ने प्रदेश अध्य्क्ष से कहा कि वह उसके घर के सदस्यों को रोजगार से लगाए। रोजगार दिलाने को लेकर जब प्रदेश अध्यक्ष से बात की तो उन्होंने कहा कि ये मुख्यमंत्री जी का है हम प्रयास करेंगे। बता दे कि अनिल राज और उसकी पत्नी दोनों इस समय बेरोजगार है अनिल पत्नी कुछ समय पहले तक एएनएम का कार्य करती थी लेकिन अब वह काम भी छूट गया वही अनिल गुजारा करने के लिए एक एनजीओ चलाते है।


By - SAGAR TV NEWS
01-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.