सागर शराब मामले में आरोपी चंदू राजा ततरवारा के ठिकानों पर चला बुलडोजर

 

सागर के बंडा-शाहगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में प्रशासन का एक्शन लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शराब मामले से जुड़े आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। बंडा के वार्ड नंबर 11 और 12 में तीन आरोपियों के कुल छह मकानों को कार्रवाई के लिए चिन्हित किया गया। मौके पर तीन JCB मशीनों के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।

 

 

 

प्रशासन की टीम सबसे पहले करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू के बंडा स्थित मकान पर पहुंची। यहां अवैध निर्माण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। इसके अलावा आरोपी चंद्रभान सिंह ततरवारा के एक मकान, आशीष साहू के एक मकान और मनीष लोधी के तीन मकानों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस, प्रशासन और बंडा नगर पालिका की टीम संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

 

 

 

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सागर में हुई समीक्षा बैठक के एक दिन बाद सामने आई है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को सागर पहुंचकर जहरीली शराब मामले की समीक्षा की थी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने आरोपियों के ठिकानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। बंडा और शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा 28 तक पहुंचने की बात सामने आई है, जबकि प्रशासन की ओर से अब तक 15 मौतों की पुष्टि की जा रही है। कई मरीजों का उपचार जारी है। 5 सितंबर की शाम से बंडा अस्पताल में मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ था। तबीयत बिगड़ने के बाद गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल और BMC रेफर किया गया।

 

 

 

 

मरीजों ने अधिकारियों को शराब पीने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। मामले में अब तक 16 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी है और बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें गांवों में निगरानी कर रही हैं, साथ ही मुनादी कराकर लोगों को शराब से दूर रहने की अपील की जा रही है। सागर शराबकांड के बाद अब प्रशासनिक कार्रवाई बुलडोजर तक पहुंच गई है। आरोपियों के मकानों पर हुई कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि जांच आगे बढ़ने के साथ और किन लोगों पर कार्रवाई होती है।


By - sagar tv news
10-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.