Sagar- ये है सबसे सस्ता 5G मोबाइल, 19 हजार के फोन पर साइकिल गिफ्ट—सिटी मोबाइल में ऑफर ही ऑफर!
सागर के परकोटा स्थित सिटी मोबाइल अपने ग्राहकों के लिए एक बार फिर शानदार बिग धमाका ऑफरलेकर आया है। इस खास ऑफर के तहत ग्राहकों को मोबाइल खरीदने पर आकर्षक गिफ्ट दिए जा रहे हैं। ऑफर की शुरुआत 10 सितंबर से हो चुकी है और यह 20 सितंबर तक जारी रहेगा।
ऑफर का सबसे बड़ा आकर्षण है ₹18,990 की रेंज में मिलने वाला नया 5G स्मार्टफोन, जिसकी खरीदारी पर ग्राहकों को रेंजर साइकिल गिफ्ट दी जा रही है। वहीं, करीब ₹11,000 की रेंज में 5G AI मोबाइल भी उपलब्ध है। इस मोबाइल की खरीद पर ₹2,000 कीमत का शानदार गिफ्ट दिया जा रहा है।
सिटी मोबाइल के संचालक रोहित गुप्ता ने बताया कि ऑफर के तहत ओप्पो, वीवो, मोटोरोला समेत अन्य प्रमुख कंपनियों के मोबाइल खरीदने पर ग्राहकों को आकर्षक गिफ्ट दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि ग्राहक मोबाइल कैश में खरीदें या फाइनेंस कराएं, गिफ्ट का लाभ उन्हें मिलेगा।
ग्राहकों की सुविधा के लिए 0% फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध है। आसान किस्तों में ग्राहक अपनी पसंद का स्मार्टफोन घर ले जा सकते हैं। साथ ही विभिन्न कार्ड से भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है।
रोहित गुप्ता ने बताया कि मोबाइल खरीदने की योजना बना रहे ग्राहक एक बार सिटी मोबाइल, परकोटा जरूर आएं। यहां अलग-अलग बजट और जरूरत के अनुसार मोबाइल उपलब्ध हैं।
इसके अलावा सिटी मोबाइल के पेज को लाइक करने वाले नए फॉलोवर्स के लिए भी मंदिर वाली लाइट, मोबाइल स्टैंड और ग्लास गार्ड जैसे गिफ्ट दिए जा रहे हैं।
ध्यान रहे—यह ऑफर सीमित समय के लिए है और 20 सितंबर के बाद समाप्त हो जाएगा।