Sagar - कौन है यशवंत सिंह उर्फ मनीष लोधी ? जहरीले शराब मामले घर पर चला बुल्डोजर | SAGAR TV NEWS |
सागर के बंडा विधानसभा में जहरीली शराब मामले में अब प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है आरोपियों के अतिक्रमण चिह्नित करने के बाद और मुख्यमंत्री मोहन यादव से फ्री हैंड मिलने के बाद उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं तीन आरोपियों के पांच मकान को तोड़ा गया है 3 घंटे तक भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर से मकान ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई, इन सब में मुख्य आरोपी चंदू राजा और मनीष लोधी प्रमुख किरदार हैं मनीष लोधी को लेकर भी कुछ नई जानकारी सामने आई है,
जांच में सामने आया है कि बरेठी शराब दुकान का लाइसेंसी यशवंत सिंह और मुख्य आरोपी मनीष लोधी एक ही व्यक्ति हैं। पुलिस के मुताबिक मनीष पर पहले से आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज थे। लाइसेंस के लिए पुलिस सत्यापन में आपराधिक रिकॉर्ड सामने आने के डर से उसने यशवंत नाम से पहचान बनाई।
मनीष ने इस पहचान को छिपाने के लिए अलग-अलग जगह अलग कहानी बताई। बरेठी और बंडा में वह कहता था कि यशवंत सागर का कर्मचारी है और उसी के नाम पर लाइसेंस लिया गया है। वहीं सागर में यशवंत को अपना भाई बताता था। शराबकांड सामने आने तक आबकारी विभाग और स्थानीय ठेकेदार भी दोनों को अलग-अलग व्यक्ति समझते रहे
शराब दुकान का लाइसेंसी होने के साथ मनीष लोधी ने ही स्पिरिट, बोतल और लेबल उपलब्ध कराए थे मनीष लोधी पर अब तक 11 मामले दर्ज है
बता दें कि सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 32 पहुंच गया। यहां आईसीयू में 11 मरीज अभी भर्ती हैं, इनमें 5 की हालत गंभीर है। हालांकि, सरकारी आंकड़ों में अभी 15 मौतें ही दर्ज हैं।