Sagar - जहरीली शराब मामले में आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, जानिए कौन है 20 हजार का इनामी रवि लखेरा

 

सागर जिले में जहरीली शराब कांड मामले में पुलिस एक्शन मोड में है और उसने इस मामले के आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर कर पकड़ा है बता दें कि रवि लखेरा बारायठा के जंगलों में छिपा हुआ था मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस गई तो वह भागने की कोशिश करने लगा और दोनों तरफ से मुठभेड़ हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की तरफ से एक गोली रवि लखेरा के पैर में लग गई इसके बाद पुलिस उसे पड़कर बंडा सिविल अस्पताल लेकर आई है बता दें कि रवि लखेरा अंतर राज्य शराब तस्कर है

 

 

 

रवि के द्वारा ही मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर के लिए जहरीली शराब बनाने का फार्मूला बताया गया था रवि लखेरा पर पहले से 25 मामले दर्ज हैं और जहरीली शराब कांड मामले में पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी यहां तक की पुलिस के द्वारा 20000 का इनाम घोषित किया गया था बीती रात पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि रवि लखेरा अपने दो अन्य साथियों के साथ हनुमान टोंग इलाके में बारायठा के जंगलों में छिपा हुआ है वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम घेराबंदी कर पहुंची जहां पर रवि लखेरा का शॉट एनकाउंटर किया जिसके दाहिने पैर में गोली लगी है और अब उसे सिविल अस्पताल से सागर रेफर किए जाने की तैयारी है

 

 

 

 


आरोपी रवि लखेरा कोई मामूली ठेकेदार नहीं बल्कि 25 आपराधिक मामलों का नामजद आरोपी है। इसके बावजूद उसने छत्तरपुर और निवाड़ी में आबकारी विभाग की मेहरबानी से 7 लाइसेंसी शराब दुकानें हासिल कर लीं। वैध ठेकेदार की इस आड़ में एमपी-यूपी बॉर्डर पर स्थित ललितपुर की गंगापुरम कॉलोनी में अवैध/नकली शराब की फैक्ट्री डाल ली। सस्ती नकली शराब खपा रहा

 

बता दे की सागर जिले में जहरीली शराब पीने की वजह से अब तक 32 से अधिक मौत हो चुकी हैं 11 लोग आईसीयू में भर्ती हैं जिनमें से पांच लोगों की हालत क्रिटिकल बताई जा रही है हालांकि प्रशासन के द्वारा अब तक 15 मौत होने की ही पुष्टि की गई है


By - sagar tv news
11-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.