Sagar - जहरीली शराब में 32 मौतों के आरोपी को पुलिस ने गोली मारी,
सागर की जहरीली शराब कांड में मुख्यमंत्री मोहन यादव से अधिकारियों को फ्री हैंड मिलने के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है और इस मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मुख्य आरोपी रवि लखेरा को पकड़ने में की गई है पुलिस के द्वारा हुई मुठभेड़ में अंतर राज्य शराब तस्कर रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है हालांकि इस समय उसके साथ दो और अन्य आरोपी थे वह पुलिस को चकमा देने में सफल हो गए
सागर पुलिस के द्वारा 10 साल बाद किसी आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर कर पकड़ा गया है इसके पहले साल 2016 में जैसीनगर के जंगलों में गोविंद गोरखी का शॉर्ट एनकाउंटर किया गया था हालांकि एक साल बाद वह पेशी से लौटते समय फरार हो गया था और अब ठीक 10 साल के बाद बारायठा के जंगलों में आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई घायल होने के बाद उसे बंडा से सिविल अस्पताल लाया गया जहां से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है
बता सागर पुलिस ने जहरीली शराब मामले में शुक्रवार सुबह मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर किया है। बरायठा के जंगल में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान रवि लखेरा के पैर में गोली लगी। पुलिस घायल आरोपी को इलाज के लिए बंडा अस्पताल लेकर पहुंची है। रवि पर 20 हजार का इनाम था।
जहरीली शराब पीने से अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, प्रशासन 16 मौतों की ही पुष्टि कर रहा है।
रवि लखेरा मूल रूप से छतरपुर जिले के महोबा का रहने वाला है। फिलहाल वह उत्तर प्रदेश के ललितपुर की गंगापुरम कॉलोनी में रहता है। पुलिस के मुताबिक, रवि अंतरराज्यीय शराब तस्कर है।
उसके खिलाफ मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश समेत अन्य जगहों पर करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले आबकारी एक्ट से जुड़े हैं।
रवि वर्ष 2025 में सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में आबकारी एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। कुछ महीने पहले ललितपुर पुलिस ने उसे अवैध शराब फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार किया था।
पुलिस के मुताबिक, रवि शराब बनाने और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की अच्छी समझ रखता है। वह अपनी टीम बनाकर नकली शराब बनाने का काम करता है।