Sagar- कौन हैं इरशाद वली? जहरीली शराब कांड के बीच मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री ने बनाया सागर IG
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 2004 बैच के IPS अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया IG बनाया गया है। सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सरकार ने यह अहम जिम्मेदारी वली को सौंपी है। ऐसे में चर्चा है कि इरशाद वली कौन हैं। सरकार ने सागर की कमान उन्हीं को क्यों सौंपी? इरशाद वली का नाम मध्यप्रदेश पुलिस के अनुभवी और मैदानी अधिकारियों में गिना जाता है।
करीब दो दशक से ज्यादा के पुलिस करियर में वे अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। बालाघाट से लेकर भोपाल और नर्मदापुरम तक वे पुलिसिंग की महत्वपूर्ण कमान संभाल चुके हैं। रेंज स्तर पर काम करने का उनका अनुभव सागर की मौजूदा परिस्थितियों में उनके लिए अहम साबित हो सकता है।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 2004 बैच के IPS अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया IG बनाया गया है। सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सरकार ने यह अहम जिम्मेदारी वली को सौंपी है।
इरशाद वली 2004 बैच के मध्यप्रदेश कैडर केआईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपने करियर में जिला और रेंज स्तर की कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। बालाघाट में डीआईजी का पद भोपाल में डीआईजी का पद नर्मदापुरम जोन के आईजी पद
पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। वली के करियर की खास बात यह है कि उन्हें शहरी पुलिसिंग के साथ-साथ रेंज स्तर की जिम्मेदारी का भी अनुभव है। यही वजह है कि सागर जैसे मामले में उनकी तैनाती को महत्वपूर्ण माना जा रहा है
सागर में बड़ी चुनौती क्या है ? अवैध शराब के नेटवर्क को तोड़ना शराब माफिया पर लगाम लगाना जांच में सहयोग करना अवैध शराब का करोबार करने वालों पर नकेल कसना
सीएम ने प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ सख्ती के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में नए सागर IG इरशाद वली के सामने सिर्फ घटना से जुड़े मामलों की पुलिस जांच की निगरानी ही नहीं, बल्कि अवैध शराब की सप्लाई चेन, स्थानीय स्तर पर संरक्षण और पुलिस की जवाबदेही जैसे सवाल भी महत्वपूर्ण होंगे।