अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 42 लीटर महुआ शराब जब्त | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के हरदा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छीपाबड़ थाना पुलिस ने ग्राम चारूवा, सोनपुरा और सोनपुरा कॉलोनी में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 42 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। पुलिस के मुताबिक जब्त शराब की कीमत करीब 8 हजार 400 रुपये है। इसके साथ ही मौके से करीब 300 किलो महुआ लहान बरामद कर नष्ट किया गया। अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हरदा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीओपी खिरकिया रॉबर्ट गिरवाल के निर्देशन में छीपाबड़ पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दबिश दी। पुलिस टीम ने चारूवा, सोनपुरा और सोनपुरा कॉलोनी में संदिग्ध ठिकानों की जांच की।

 

 

पुलिस के अनुसार ग्राम चारूवा में 6 लीटर शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया। वहीं सोनपुरा कॉलोनी में दो अलग-अलग कार्रवाई में 6 और 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। इसके अलावा ग्राम सोनपुरा से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। इस तरह पुलिस ने कुल 42 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रामलाल पालवी, शिवराम कोरकू, रूपाबाई कोरकू और शांताबाई चौहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं अलग-अलग गांवों से बरामद करीब 300 किलो महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट कराया गया।

 

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी छीपाबड़ निरीक्षक संतोष सिंह चौहान सहित उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हरदा पुलिस की इस कार्रवाई में अवैध शराब के साथ कच्चा माल भी नष्ट किया गया है। पुलिस की लगातार दबिश से अवैध शराब बनाने और बेचने वालों में हड़कंप की स्थिति है। आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहने की बात पुलिस ने कही है।

 

 


By - Sagar tv news
11-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.