Sagar - सौरभ ढाबा पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सर्वजीत मामले में अचानक आया था चर्चाओं में
सागर जिले में जहरीली शराब से 32 परिवार उजाड़ने के बाद प्रशासन की नींद टूटी है और अब अवैध शराब माफियाओं पर टेढ़ी दृष्टि बना ली है जिसके चलते जिले भर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करने की शुरुआत की गई है ऐसे ही नेशनल हाईवे 44 पर स्थित सौरभ ढाबा पर भी प्रशासन का बुलडोजर कर्ज है यहां सौरभ साहू के द्वारा बांदरी के पास अवैध अतिक्रमण कर ढाबे का विस्तार किया गया था और यहां पर आबकारी को लेकर जो पिछली कार्रवाई हुई थी उसमें पुलिस के द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई थी
बंडा में बुलडोजर का एक्शन होने के बाद प्रशासन के द्वारा लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी है नेशनल हाईवे 44 पर स्थित सौरभ ढाबा के अतिक्रमण पर भी बुलडोजर चलाया गया शुक्रवार की दोपहर यहां पर एसडीएम की नेतृत्व में पुलिस बल की सुरक्षा के साथ अतिक्रमण अमला मौके पर पहुंचा था जहां नापतोल करने के बाद अतिक्रमण चिह्नित किया गया और फिर ढाबा पर बुलडोजर चलाया है इसको लेकर एसडीएम सतीश वर्मा ने बताया कि बंदरी से लेकर माल्थोन तक हाइवे किनारे जो भी ढाबा रेस्टोरेंट है और उन पर इस तरह की अवैध शराब बिकती है या अन्य गतिविधियां होती हैं तो उन पर कार्रवाई की जा रही है
सौरभ ढाबा पिछले दो-तीन साल से चर्चाओं में है जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह लोधी का भी यहां पर विवाद हुआ था और उन पर 307 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था लेकिन लंबे समय के बाद जो गिरफ्तारी हुई थी उसको लेकर मंत्री पहलाद पटेल तक ने षड्यंत्र होने की बात कही थी इसके बाद हाल ही के समय में यहां पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा भी पकड़ा गया था