Sagar - जहरीली शराब के आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा के रिजॉर्ट पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई |SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले में जहरीली शराब मामले में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है इस मामले में 34 लोगों को आरोपी बनाया गया जिसमें से 18 गिरफ्तार हो गए हैं इस मामले में आरोपी बनाए गए लाइसेंसी ठेकेदार सिद्धार्थ कुशवाहा अभी भी फरार चल रहा है और पुलिस के द्वारा इसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही लेकिन इस बीच प्रशासनिक अमला सिद्धार्थ कुशवाहा के पाथवे रिसोर्ट में पहुंचा और यहां पर तलाशी लेने के बाद इस रिजॉर्ट को सील कर दिया गया है यह रिजॉर्ट नेशनल हाईवे 44 पर बामोरा के पास स्थित है

दोपहर में करीब 12 बजे प्रशासनिक अमला भारी दल बल के साथ पहुंचा था जहां करीब एक डेढ़ घंटे तक पंचनामा बनाने के बाद यह कार्रवाई की गई

 


बता दें कि सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से अधिक गांव में जहरीली शराब पीने की वजह से कई लोगों की मौत हो गई, इस घटना में मुख्य रूप से पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसकी वजह से 32 से अधिक परिवार उजड़ गए हैं इस घटना में किसी के पिता तो किसी के पति किसी का बेटा तो किसी का भाई तो किसी के घर का एकमात्र चिराग़ हमेशा के लिए बुझ गया है

 

प्रशासन के इस फेलियर के बाद पूरे देश में किरकिरी हो रही है अब में कार्रवाई के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रशासन सख्त हो गया है और किसी को बख्शा नहीं जाएगा लेकिन सवाल यह है कि मामला ठंडा होने के बाद प्रशासन इस तरह की अवैध शराब बिक्री और शराब माफियाओं पर आखिर प्रशासन अब तक मुस्तैद नकेल कसे रहेगा, ताकि दोबारा से इस तरह की घटना तो ना हो साथ ही अवैध शराब बिक्री पर भी लगाम लग सके

 

 


By - Sagar tv news
11-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.