सागर- गढ़ाकोटा में अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा, दुकानों की जांच की मांग | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद अब जिले के दूसरे क्षेत्रों में भी अवैध शराब के कारोबार को लेकर आवाज उठने लगी है। गढ़ाकोटा में भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने अवैध शराब की बिक्री और लाइसेंसी दुकानों से गांवों व ढाबों तक शराब पहुंचाए जाने के आरोप लगाए हैं। दोनों संगठनों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। गढ़ाकोटा में सौंपे गए ज्ञापन में संगठनों ने आरोप लगाया कि रोन, बस स्टैंड गढ़ाकोटा और बसारी चौराहा स्थित लाइसेंसी शराब दुकानों से कथित तौर पर गांवों के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के ढाबों तक शराब पहुंचाई जा रही है। संगठनों ने इन आरोपों की जांच कराने और संबंधित शराब दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की है।

 

 

ज्ञापन में कहा गया है कि शराब दुकानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर यह पता लगाया जाए कि दुकानों से शराब की बिक्री और सप्लाई किस तरह हो रही है। संगठनों ने जांच में अनियमितता या नियमों का उल्लंघन सामने आने पर संबंधित शराब दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने की मांग भी रखी है। इसके अलावा क्षेत्र में शराब बिक्री के संदिग्ध ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करने, शराब दुकानों से सैंपल लेकर उनकी जांच कराने और अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। संगठनों ने शराब दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों की सूची दुकान के बाहर सार्वजनिक रूप से चस्पा करने की मांग भी रखी है।

 

 

संगठनों का कहना है कि बंडा में हुई घटना के बाद अवैध शराब के नेटवर्क पर प्रभावी तरीके से रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से ज्ञापन में की गई मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। गढ़ाकोटा में सौंपे गए इस ज्ञापन के बाद अब देखना होगा कि पुलिस और आबकारी विभाग इन आरोपों की जांच किस तरह करते हैं और शराब दुकानों की कथित सप्लाई को लेकर क्या कार्रवाई सामने आती है।

 

 


By - Sagar tv news
11-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.