Sagar - सत्यम और जलसा होटल सहित इन 5 होटल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जाने 7 घंटे में क्या-क्या हुआ
सागर जिले में जहरीली शराब से 32 परिवार उजड़ने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से फ्री हैंड मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड़ में आ गया है लगातार दो दिन से धड़ाधड़ कार्रवाई की जा रही है जिन लोगों का जहरीली शराब कांड मामले से कनेक्शन है उन पर तो सख्त एक्शन हो ही रहा है इसके अलावा अवैध शराब को फिलहाल पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए जहां-जहां भी अवैध शराब पकड़ी गई अवैध शराब को लेकर कार्रवाई हुई उन ढाबा रिजॉर्ट रेस्टोरेंट होटल पर सील करने उनको ध्वस्त करने उनको तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है और इसी क्रम में पाथवे स्ट्रीट रिजॉर्ट जलसा होटल के अलावा सत्यम होटल सुरुचि होटल, हाईवे जैसी होटल की सर्चिंग करने के बाद सील करने की कार्रवाई की गई है सुबह 11:00 से ही प्रशासन का अमला इन होटल पर कार्रवाई करने के लिए पहुंच गया था दिन भर चली कार्रवाई के बाद शाम 6:00 बजे तक बहरिया और बामोरा क्षेत्र की 5 से अधिक होटल रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की गई है
बता दें कि दो दिन पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सागर आए थे जहां वह जहरीली शराब का सेवन करने वाले पीड़ित लोगों से मिले थे और अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी इस मीटिंग में उन्होंने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई करने की निर्देश दिए थे और अधिकारियों को फ्री हैंड छोड़ दिया है साथ ही यहां पर नए संभागीय कमिश्नर और नए आईजी की भी तैनाती की गई इसके बाद से ही प्रशासनिक अमला एक्शन मोड में नजर आ रहा है इसके बाद से ही अतिक्रमण हटाने अवैध शराब को पकड़ने बुलडोजर चलाने रिसोर्ट होटल सील करने जैसी कार्रवाई की जा रही है