त्योहारों से पहले दमोह में पार्किंग प्लान, कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

 

 

त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले दमोह जिला प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान घंटाघर और आसपास के बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए नए पार्किंग स्थल विकसित करने की कवायद शुरू की गई है। इसी क्रम में एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने घंटाघर के आसपास कई स्थानों का निरीक्षण किया और पार्किंग की संभावनाएं तलाशीं।

 

कलेक्टर और एसपी ने जिला मुख्यालय स्थित मागंज स्कूल, पशु चिकित्सालय और वाचनालय परिसर का जायजा लिया। अधिकारियों ने देखा कि किन स्थानों पर अतिरिक्त पार्किंग विकसित की जा सकती है, ताकि त्योहारों के दौरान शहर के व्यस्त इलाकों में वाहनों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

मागंज स्कूल परिसर में मौजूद जर्जर भवनों को लेकर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इन्हें डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए। वहीं पशु चिकित्सालय परिसर और नगर पालिका की जर्जर पड़ी जमीन पर स्थित भवनों को भी हटाकर वहां पार्किंग स्थल विकसित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन का उद्देश्य उपलब्ध सरकारी जमीन का उपयोग कर शहर में अतिरिक्त पार्किंग की सुविधा तैयार करना है। घंटाघर के आसपास बढ़ते अतिक्रमण को लेकर भी प्रशासन ने सख्ती दिखाई। कलेक्टर ने वाचनालय के पास की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर जमीन को मुक्त कराने के निर्देश दिए। प्रशासन का मानना है कि जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर उसका बेहतर उपयोग किया जा सकेगा और पार्किंग व्यवस्था को भी मजबूत किया जा सकेगा।

 

त्योहारों के दौरान बाजारों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन का फोकस यातायात को सुचारु रखने पर है। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को पार्किंग से जुड़े आवश्यक कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को परेशानी से बचाने के लिए आवश्यक प्रबंध करने पर भी जोर दिया गया। त्योहारों से पहले दमोह प्रशासन ने पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्लानिंग शुरू कर दी है। अब जर्जर भवनों को हटाकर पार्किंग बनाने और अतिक्रमण मुक्त जमीन के उपयोग से घंटाघर क्षेत्र में वाहनों के दबाव को कम करने की तैयारी है। आने वाले दिनों में इन कार्यों को कितनी तेजी से पूरा किया जाता है, इस पर सभी की नजर रहेगी।

 

-----सागर टीव्ही न्यूज़ के लिए दमोह से मनीष साहू के साथ शांतनु भारत की रिपोर्ट।------

 


By - sagar tv news
12-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.