मां से अभद्रता का विरोध पड़ा भारी, बेटे को लाठियों से दौड़ाकर पीटा

 

एमपी के मुरैना के कैलारस से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को लाठियों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी मां से कथित अभद्रता का विरोध किया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोपी पिता ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर युवक पर हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

मामला कैलारस थाना क्षेत्र के सेमई तिराहे का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक श्योपुर जिले के विजयपुर तहसील के इकलौद गांव निवासी 21 वर्षीय कुलदीप गौड़ अपनी मां गुड्डीबाई के साथ कुछ समय से सेमई में रह रहा है। कुलदीप के अनुसार, बुधवार सुबह उसकी मां रेलवे लाइन के पास गई थीं। इसी दौरान सेमई निवासी चिरोंजीलाल शाक्य ने कथित तौर पर उनकी मां से अभद्रता की।

 

 

 

 

कुलदीप ने इस घटना का विरोध किया और चिरोंजीलाल के बेटों सोनू और संकेत से अपने पिता को समझाने की बात कही। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर चिरोंजीलाल अपने दोनों बेटों के साथ लाठियां लेकर कुलदीप के पास पहुंच गया। उस समय कुलदीप सेमई तिराहे पर पोहा का ठेला लगा रहा था। आरोप है कि तीनों ने कुलदीप के साथ लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए जब कुलदीप वहां से भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए हाईवे तक पहुंच गए और उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। बुधवार सुबह यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामला सामने आया।

 

 

 

 

घटना के बाद कुलदीप ने कैलारस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चिरोंजीलाल शाक्य और उसके दोनों बेटों सोनू शाक्य और संकेत शाक्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।


By - sagar tv news
12-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.