Sagar- अब बीना में फूटे विरोध के स्वर, डंडे-पत्थर लेकर शराब दुकान बंद कराने पहुंची महिलाएं, फिर आई पुलिस !

 

सागर के बंडा क्षेत्र की घटना के बाद अब जगह-जगह विरोध के स्वर फूटने लगे हैं। जिसकी बानगी बीना के कंजिया गांव में भी देखने को मिली। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण शराब दुकान बंद कराने पहुंचे थे। लेकिन इस बात की भनक लगते ही दुकान को बंद कर दिया गया। जिससे लोगों ने बंद दुकान पर ही पत्थरबाजी कर दी। इस दौरान लोगों में गुस्सा साफ़ देखा जा सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। साथ ही लोगों को समझाइश दी गई। लोगों का कहना था की शराब से परिवार बर्बाद हो रहे हैं।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की कंजिया गांव में शराब दुकान बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है की शराब बिक्री से परिवारों पर बुरा असर पड़ रहा है। घरेलू विवाद बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों के पहुंचने की सूचना मिलते ही दुकान कर्मचारियों ने दुकान बंद कर दी थी। लेकिन भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने बंद दुकान पर पथराव कर दिया।
विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद मौके पर आगासौद थाना प्रभारी अनुपमा शर्मा, भानगढ़ थाना प्रभारी धनेंद्र यादव और कंजिया चौकी प्रभारी श्यामलाल अहिरवार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार को ज्ञापन सौंपकर शराब दुकान बंद कराने की मांग की।------


By - sagar tv news
12-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.