Sagar -जहरीली शराब के आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा के रिसोर्ट पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात
सागर में जहरीली शराब की वजह से 35 से ज्यादा परिवार उजड़ गए हैं इस मामले में आरोपी बनाए गए अपराधियों के अतिकक्रमण चिन्हित कर उनको तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है इसी मामले के आरोपी लाइसेंसी ठेकेदार सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा के रिसोर्ट पर भी बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की गई है इसमें रिसोर्ट के बाहर जो बाउंड्री सहित अन्य अतिक्रमण था उसको तोड़ा गया है
कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में हथियारों से लैस होकर पुलिस फोर्स पहुंची थी इसके अलावा यहां पर एसडीएम तहसीलदार सीएसपी थाना प्रभारी के साथ अतिक्रमण अमला मौजूद रहा यहां दो बुलडोजर चला कर अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई की गई बता दें कि एक दिन पहले ही यहां पर खाद्य विभाग सहित अन्य टीम में पहुंची थी जिन्होंने सैंपलिंग लेने के बाद इस रिजॉर्ट को सील कर दिया था सील होने की कार्रवाई के 24 घंटे के अंदर इस पर बुलडोजर चलाया गया है
बता दे कि नेशनल हाइवे-44 पर रुसल्ला गांव स्थित पाथवे रिट्रीट रिजॉर्ट स्थित है और यह है जहरीली शराब मामले के आरोपी सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा का है यहां एक दिन पहले किचन अत्यधिक गंदी (अनहाइजीनिक) पाई गई, संचालक आवश्यक वैधानिक दस्तावेज भी पेश नहीं किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह ने पनीर, चटनी दाल और मूंगफली के नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। वहीं बहेरिया तिराहा स्थित स सुरुचि होटल और बहेरिया स्थित हाईवे हब पर भी सुरक्षा मानकों व राजस्व नियमों की गंभीर अनदेखी पाई गई