Sagar- गांव-गांव खुलेआम बिक रही है अवैध शराब, प्रशासन सोच ले, कांग्रेस ने चेताया !
गांव-गांव में खुलेआम अवैध शराब बिक रही है। लेकिन अब जनता जाग चुकी है। क्षेत्रों में तोड़फोड़ होगी तो इसकी जबावदारी प्रशासन की होगी। जब जनता के द्वारा विरोध किया जाएगा तो फिर कोई नहीं रोक पायेगा। एक बड़ा आंदोलन किया जायेगा। ये बात सागर जिले के बीना में कांग्रेसियों ने कही है। दरअसल बीना में अवैध शराब की बिक्री को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम 12 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार अंबर पंथी को सौंपा है।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है की बीना क्षेत्र के गांवों में खुलेआम अवैध शराब बिक रही है। कार्रवाई से पहले ही संबंधित लोगों तक सूचना पहुंच जाती है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंदर यादव ने शराब के एक ब्रांड को लेकर भी सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की जांच की मांग की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि सेमरखेड़ी समेत कई क्षेत्रों में सूचना देने वालों की पहचान उजागर होने का खतरा है। कांग्रेस ने सूचना देने वालों की सुरक्षा और पहचान गोपनीय रखने की मांग की। वहीं पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी है की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।------