ई-रिक्शा में महिला से मंगलसूत्र लूट, बाइक सवार बदमाश फरार | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के मुरैना में ई-रिक्शा से घर लौट रही एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाश मंगलसूत्र खींचकर फरार हो गए। महिला के मुताबिक मंगलसूत्र में पांच सोने के पेंडल लगे थे और उसका वजन करीब दो तोला था। वारदात के बाद ई-रिक्शा में सवार महिलाओं ने चालक को पकड़ लिया और कोतवाली थाने पहुंचीं। वहीं एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाना बदलने की बात सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। मामला शनिवार दोपहर का बताया जा रहा है। कैलारस क्षेत्र के मालीबाजना निवासी 55 वर्षीय महेश्वरी रजक अपनी बेटी, बहन, बहुओं और दो बच्चों के साथ माताबसैया मंदिर में दर्शन के लिए गई थीं। दर्शन के बाद करीब 12 बजे सभी लोग ई-रिक्शा से मुरैना की ओर लौट रहे थे। जींगनी से मुड़ियाखेड़ा के बीच अचानक ई-रिक्शा का टायर पंक्चर हो गया।

 

 

महिला के मुताबिक टायर पंक्चर होने के बाद ई-रिक्शा चालक राहुल रजक वाहन को धीमी रफ्तार में चला रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने ई-रिक्शा में बैठी महेश्वरी रजक के गले पर झपट्टा मारा और उनका सोने का मंगलसूत्र खींच लिया। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। वारदात के बाद ई-रिक्शा में सवार महिलाओं ने चालक पर गंभीर आरोप लगाए। महिलाओं का कहना है कि चालक ने जानबूझकर वाहन की रफ्तार धीमी की थी, जिससे बदमाशों को वारदात का मौका मिला। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि महेश्वरी पहले सीट के बीच में बैठी थीं, लेकिन चालक ने उन्हें सीट के किनारे बैठा दिया था। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

 

 

इसके बाद महेश्वरी रजक और उनके साथ मौजूद परिजन ई-रिक्शा चालक को पकड़कर करीब 1:15 बजे कोतवाली थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने वारदात का स्थान माताबसैया थाना क्षेत्र का बताते हुए महिलाओं को संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए भेजा। फिलहाल बाइक सवार बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है। चलती ई-रिक्शा में हुई इस लूट ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस के सामने चुनौती बदमाशों तक पहुंचने के साथ-साथ ई-रिक्शा चालक पर लगे आरोपों की भी जांच करने की है।

 

 


By - Sagar tv news
12-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.