Sagar - नकली शराब मामले में पुलिस का एक और मिनी एनकाउंटर, 30000 का इनामी गिरफ्तार
सागर पुलिस ने तीन दिन में दूसरा शॉट एनकाउंटर कर जहरीली शराब मामले के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है बहरोल के जंगलों में मुठभेड़ हुई जहां दोनों तरफ से फायरिंग की गई और इसमें पुलिस की एक गोली शिवांजय राजपूत के पैर में जा लगी शराब कांडमामले में 21 वर्षीय शिवांजय राजपूत फरार चल रहा है और उसकी सर पर पुलिस ने 30000 का इनाम घोषित किया था शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस, एक मोबाइल एवं मोटरसाइकिल बरामद की है
बण्डा जहरीली शराब कांड के आरोपी शिवांजय राजपूत पिता धर्मेन्द्र राजपूत आयु 21 वर्ष निवासी ग्राम छापरी, की गिरफ्तारी में सागर पुलिस को आज तड़के बड़ी सफलता प्राप्त हुई। आरोपी पूर्व से ही शराब तस्कर है इसके ऊपर 03 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 सितंबर को तड़के थाना बहरोल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शराब प्रकरण का आरोपी शिवंजय राजपूत थाना बहरोल क्षेत्र अंतर्गत कठुआ नाला के पास जंगल में, मुख्य मार्ग धामोनी – बहरोल तरफ से निकलकर अपने घर छापरी थाना बंडा जाने की संभावना है।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक सागर aur वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना बांदरी प्रभारी सतेन्द्र सिंह को तत्काल मौके पर पहुंचने और आसपास के थाना प्रभारियों को भी आवश्यक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए और क्षेत्र में नाकाबंदी की गई
पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी एवं सर्चिंग के दौरान आरोपी शिवांजय राजपूत ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी द्वारा पुलिस टीम को लक्ष्य कर तीन फायर किए गए।
पुलिस टीम द्वारा अपनी सुरक्षा एवं आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए दो राउंड फायर किए गए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद घायल आरोपी शिवांजय राजपूत को सुरक्षित रूप से गिरफ्तार कर लिया।
घायल आरोपी को तत्काल आवश्यक अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है