Sagar- नकली शराब मामले में कलेक्टर ने सिद्धार्थ -मनीष लोधी की दुकानों के लाइसेंस रद्द किये
सागर के बंडा विधानसभा में जहरीली शराब पीने की वजह से अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है हालांकि प्रशासन अभी 17 मौते बता रहा है एक तरफ मृतकों की संख्या बढ़ रही है दूसरी तरफ प्रशासन इस मामले में कार्रवाई पर कार्रवाई कर सख्त होने का संदेश देने की कोशिश कर रहा है हालांकि इस कार्रवाई से और सरकार के द्वारा मिलने वाले मुआवजे से उन परिवारों का दर्द कभी कम नहीं होगा जिन्होंने अपनों को खोया है फिलहाल बुलडोजर की कार्रवाई के साथ अब कलेक्टर के द्वारा दो शराब दुकानों के लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए हैं
बंडा क्षेत्र के मामले में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले में संलिप्त पाए गए आरोपी लाइसेंसधारी सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा निवासी रूसल्ला सागर की मगरधा मदिरा समूह (SGR/31) और लाइसेंसधारी यशवंत सिंह ठाकुर निवासी बंडा की बरेठी मदिरा दुकान (SGR/10-B) की वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। बंडा घटना के बाद थाना विनायका एवं थाना बंडा में भारतीय न्याय संहिता तथा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक जांच शुरू की गई। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने स्पष्ट किया है कि अवैध व संदिग्ध मादक द्रव्यों के कारोबार और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।