प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने बुलाया और फिर किया खौफनाक काम, खुद परिजनों ने ढूंढा युवक को !
कहते हैं की इश्क और मोहब्बत का अंजाम भी कई दफा घातक साबित हो जाता है। ऐसी ही एक प्रेम कहानी में भी हुआ जहां प्रेमी को इश्क में धोखा मिला प्रेमिका के बुलाने पर मिलने गए प्रेमी का मर्डर कर दिया गया। और उसकी डेड बॉडी को चट्टानों के बीच दबा दिया। खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी खेरा अंतर्गत लोहरहाई से सामने आई है। आरोप है की पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और युवक की बॉडी को जंगलों में खुद परिजनों ने ढूंढ निकाला। जिसकी हालत बेहद खराब थी।
बताया गया की घने जंगलों में 22 साल के संदीप गोंड का बेरहमी से मर्डर किया गया। बीते 8 सितंबर की रात संदीप अपनी प्रेमिका के बुलावे पर उससे मिलने गया था। लेकिन उसके बाद वह कभी वापस नहीं लौटा। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छिपाने की नियत से बॉडी को भारी-भरकम चट्टानों के नीचे दबा दिया। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है की लगातार मोबाइल लोकेशन देने के बावजूद पुलिस सोती रही। शिकायत करणे पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गयी। समय रहते पुलिस कार्यवाही करती तो शायद उसे बचाया जा सकता था। खुद परिजनों ने जंगल में जाकर संदीप की क्षत-विक्षत बॉडी बरामद की।
घटना सामने आने के बाद से इलाके में भारी जनाक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।