कहीं सागर जैसी घटना न हो जाये, भाजपा नेत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष ने आबकारी अधिकारी को ठांसा !

अवैध शराब को लेकर कहीं सागर जैसी ही घटना न हो जाए इसको ध्यान में रखते हुए भाजपा की नेत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष ने आबकारी अधिकारी को साफ़-साफ़ शब्दों में हिदायत दे डाली। अवैध शराब बिक्री को लेकर अपनी ही सरकार के सिस्टम से नाराज़ अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए सात दिनों की मोहलत दी है। उन्होंने कहा की अगर ऐसा नहीं हुआ तो महिलाओं के साथ बड़ा आंदोलन होगा। ये वायरल वीडियो पन्ना जिले का है।

 

 

दरअसल पन्ना में भी अवैध शराब को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे सिंह परमार का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह जिला आबकारी अधिकारी को कार्रवाई की चेतावनी देती नजर आ रही हैं। वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

 

पन्ना जिले में भी सागर जैसी घटना न हो जाए इसकी आशंका जताई जा रही है। इस मुद्दे पर जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे सिंह परमार ने नाराजगी जताई है। वायरल वीडियो में वह आबकारी अधिकारी से अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सख्त लहज़े में बात करती दिखाई दे रही हैं। जिससे अब आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि जिले के कई इलाकों में अवैध शराब की बिक्री जारी है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी इस मुद्दे को लेकर प्रशासन और सरकार पर हमलावर है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दे चुकी है।

 

 

 

 

भाजपा नेत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा ही अवैध शराब की बिक्री पर आपत्ति जताए जाने से मामला और गरमा गया है। वीडियो सामने आने के बाद जिला आबकारी आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। जब उनसे जिले में अबैध शराब बिक्री के संबंध में बात की गयी तो उन्होने ऑफ कैमरा सिर्फ यें कहा कि हम कार्यवाही कर रहे हे।
ऐसे में सवाल ये है की अवैध शराब की बिक्री रोकने क्या कार्यवाई की जा रही है। वहीं देखने वाली बात होती है की जिला पंचायत अध्यक्ष की बात का कितना सर होता है और क्या कार्यवाई की जाती है।

 


By - sagar tv news
14-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.