Sagar -26 साल में तीसरी बार दुर्लभ संयोग, जानिए बप्पा की स्थापना का शुभ मुहूर्त ज्योतिष आचार्य से
गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना का विधान है। भगवान शिव और मां पार्वती के पुत्र गणेश प्रथम पूज्य माने जाते हैं। मान्यता है कि गणपति बप्पा की पूजा से विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं तथा सुख-समृद्धि बनी रहती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद, शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी पूजा की जाएगी, लेकिन इस साल एक ही दिन तृतीया और चतुर्थी तिथि है ऐसे में स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है इसको लेकर सागर के ज्योतिष आचार्य पंडित दीपक पटैरिया ने विस्तार से पूरी जानकारी दी
बताया कि तीज के साथ चौथ होना यह विशेष संयोग है इस दिन माता पार्वती की तीज के रूप में भगवान गणेश की चतुर्थी के रूप में पूजा की जा जायेगी, गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11:03 मिनट से दोपहर 01:30 बजे तक रहेग, इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:51 से 12:41 तक विजय मुहूर्त- दोपहर 02:20 से 03:10 बजे तक लाभामृत- दोपहर 3:22 से शाम 06:28 तक गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:28 बजे से 06:51 बजे तक है