Sagar- शराब बेची तो सामाजिक बहिष्कार, शराब का व्यवसाय करने वालों ने छोड़ा कारोबार, 51 सौ का लगेगा अर्थदंड

 

 

सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब की घटना से हाहाकार मचा हुआ है। कई लोग कल के गाल में समा गए। वहीं इस तरह की दुखद घटनाओं से लोग सबक ले रहे हैं। बंडा के बाद शराब के खिलाफ अब गांव-गांव में आवाज उठने लगी है। सागर के खुरई के धनोरा गांव में ग्रामीणों ने शराब के खिलाफ ऐसा सामूहिक फैसला लिया है।

 

जिसकी जमकर चर्चा हो रही है। गांव में शराब बेचने वालों के सामाजिक बहिष्कार और नशे में देवस्थान पहुंचने या उपद्रव करने पर 5100 रूपये दंड का फैसला लिया गया है। खुरई की ग्राम पंचायत धनोरा में श्री देव राम-जानकी मंदिर में ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें गांव को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। 

 

गांव के युवा सुमित सिंह ठाकुर के मुताबिक गांव में शराब बेचने वाले लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। अवैध शराब की सूचना प्रशासन को देकर कार्रवाई कराई जाएगी। इसके अलावा शराब के नशे में किसी देवस्थान पर पहुंचने या गांव में उपद्रव करने पर 5100 रूपये का दंड लगाया जाएगा। यह राशि मंदिर में जमा कराने का फैसला लिया गया है। 

 

 

 

वहीं इस सब में एक बेहद खास बात यह रही की पहले शराब का कारोबार करने वाले कुछ लोगों ने भी ग्रामीणों के सामने शराब का व्यवसाय छोड़ने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने और गांव में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर भी जोर दिया। इसके अलावा ग्रामीणों ने प्रशासन से भी अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।------


By - sagar tv news
14-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.