Sagar- रेल्वे गेट के पास कीचड़ से फिसली बाइक, तभी आई ट्रेन और पिता नहीं बच पाया, स्कूल लेने गया था बच्चों को
सागर के खिमलासा थाना क्षेत्र में अपने भतीजे और बेटे को स्कूल से लेने के बाद वापिस लौट रहा पिता दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। रेलवे ट्रैक के किनारे बाइक फिसलने से वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसने दम तोड़ दिया। जबकि इस घटना में दोनों बच्चे भी घायल हुए। ये पूरी घटना खुरई के खिमलासा रेलवे गेट नंबर-6 के पास से सामने आई है। 27 साल का युवक बच्चों को स्कूल से लेकर वापिस लौट रहा था। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक युवक की पहचान तेवरा निवासी राहुल कुशवाहा के रूप में हुई। वह खिमलासा रेलवे गेट के पास किराए के मकान में रहकर मकान निर्माण का काम करता था। राहुल अपने 5 साल के बेटे और भाई के बच्चे को निजी स्कूल से लेकर बाइक से घर लौट रहा था। रेलवे गेट के पास रास्ते में कीचड़ होने के कारण बाइक अचानक फिसल गई। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ था वहीं दोनों बच्चों को भी चोटें आईं थी। स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम कराये जाने के बाद डेड बॉडी परिजनों को सौंपी गई।------