पुराना मकान तोड़ते समय हा दसा, 3 मजदूर द बे और फिर!

 

 

एमपी के उज्जैन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुराने मकान को तोड़ने के दौरान अचानक दीवार का हिस्सा भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे तीन मजदूर दब गए, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत और बचाव शुरू करते हुए तीनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

 

फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पूरा मामला उज्जैन के उर्दूपुरा क्षेत्र की रस्सी गली का है। बताया जा रहा है कि कमल सांखला के पुराने मकान को तोड़कर उसकी जगह नया मकान बनाया जाना था। मकान का करीब 70 फीसदी हिस्सा पहले ही गिराया जा चुका था। इसके बाद बचे हुए हिस्से को तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक दीवार का एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा और वहां काम कर रहे तीन मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

 

हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के रहवासियों ने बिना देर किए मलबा हटाना शुरू किया और दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला। इसके बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। घायलों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तीनों के हाथ-पैर और कमर में चोटें आई हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कराया गया।

 

डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल तीनों की स्थिति खतरे से बाहर है। खास बात यह रही कि हादसे के वक्त घटनास्थल के सामने शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी का मकान है। घटना की जानकारी मिलते ही मुकेश भाटी मौके पर पहुंचे और उन्होंने खुद घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। अस्पताल में उन्होंने घायलों का उपचार शुरू करवाया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

 

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं पुलिस प्रशासन का अमला भी जिला चिकित्सालय पहुंचा। फिलहाल हादसे के कारणों और मकान तोड़ने के दौरान बरती गई सावधानियों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। उज्जैन की रस्सी गली में पुराने मकान को तोड़ने के दौरान हुए इस हादसे ने एक बार फिर जर्जर और पुराने भवनों को गिराने के दौरान सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहत की बात है कि हादसे में तीनों मजदूर सुरक्षित हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

संजय शर्मा


By - sagar tv news
14-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.