Sagar- होटलों और रेस्टॉरेंट में खाद्य विभाग की जांच, सैंपलों को भेजा गया जांच के लिए,गड़बड़ी पर होगी कार्यवाई !
सागर जिले के बीना में खाद्य विभाग की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। जहां कई होटलों का निरीक्षण किया गया। अलग-अलग जगहों से किचिन में जाकर खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए गए हैं। जिन्हे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। अगर गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाई की जायेगी। इसके अलावा एक होटल में कुछ अनियमितताएं मिलने पर संचालक को सुधार नोटिस जारी किया गया है। बताया गया की बीना के होटल और रेस्टोरेंटों की रसोई में खाद्य सुरक्षा टीम ने जांच अभियान चलाते हुए किचन और स्टोरेज एरिया की जांच के साथ पनीर, चना मसाला, आटा और चावल के सैंपल लिए।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने होटल कलश, होटल कार्तिक और होटल श्री राम समेत कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। होटल कलश से पनीर, होटल कार्तिक से चना मसाला, आटा और चावल, जबकि श्री राम होटल से पनीर का सैंपल लिया गया। श्री राम होटल की रसोई में जांच के दौरान फर्श पर गंदा पानी जमा मिला। फ्रिज में कच्चे और पके खाद्य पदार्थ एक साथ रखे थे। वहीं खाद्य लाइसेंस भी प्रदर्शित नहीं था। इन अनियमितताओं पर संचालक को सुधार नोटिस जारी किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बारिश के मौसम को देखते हुए खाद्य सामग्री को नमी और गंदगी से बचाने, कच्चे-पके खाद्य पदार्थ अलग रखने, पेस्ट कंट्रोल और पानी की जांच रिपोर्ट समेत जरूरी रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं।
बताया गया की टीम द्वारा लिए गए खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।------