Sagar- जहरीली शराब मामले में शिवसेना का मोर्चा, संसद में जांच की मांग उठाने की तैयारी |SAGAR TV NEWS
सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों को लेकर अब शिवसेना ने भी मोर्चा खोल दिया है। शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी के आदेश पर शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह ने शिवसेना भवन पहुंचकर राष्ट्रीय सचिव और सांसद अनिल देसाई से मुलाकात की। विकास सिंह ने सांसद अनिल देसाई को बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों और पीड़ित परिवारों की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मृतक परिवारों को न्याय दिलाने के लिए इस पूरे मामले को लोकसभा और राज्यसभा में उठाने की मांग रखी।
शिवसेना ने मांग की है कि बंडा जहरीली शराब कांड की निष्पक्ष जांच सीबीआई या सुप्रीम कोर्ट के जजों की कमेटी से कराई जाए। साथ ही जिला प्रशासन पर मौतों के आंकड़े छिपाने के आरोपों को भी संसद के दोनों सदनों में उठाने की मांग की गई है।
पूरे घटनाक्रम की जानकारी शिवसेना राष्ट्रीय उपनेता नितिन नादगांवकर को भी दी गई। उनसे बंडा पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की गई है।