सागर- 23 साल के युवक की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ दिया दम | SAGAR TV NEWS |
सागर जिले के खुरई क्षेत्र के बरोदिया नौनागिर में एक युवक की अचानक से तबियत खराब हुई और हालत बिगड़ गयी। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। चाट का ठेला लगाकर परिवार की आर्थिक मदद करने वाले युवक की जान जाने से परिजन सदमे में हैं। युवक की पहचान 23 साल के सुमित साहू के रूप में की गयी। जो खुरई देहात थाने के बरोदिया नौनागिर गांव का रहने वाला था। बताया गया की उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी स्थिति और गंभीर हो गई थी जिससे उसकी जान चली गई। सुमित पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था और उसका इलाज भी चल रहा था।
परिजनों के मुताबिक सुमित पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहा था। उसकी दवाइयां चल रही थीं। वह चाट का ठेला लगाकर परिवार की आर्थिक मदद करता था।
घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर बरोदिया नौनागर चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। चौकी प्रभारी मनोज वास्केल का कहना था की युवक की हालत बिगड़ने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।