अवैध शराब का खेल जारी, ढाबे से ठेके की तरह बेची जा रही शराब, आबकारी-पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल !

 

सागर जिले में जहरीली शराब की घटना से कई परिवार तबाह हो गए। इससे सबक लेते हुए अन्य जिलों में सख्ती बरती जा रही है लेकिन इसी बीच सामने आये कथित वीडियो ने हलचल बढ़ा दी है सामने आया की एक ढाबे पर शराब का अवैध ठेका चल रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आबकारी और पुलिस की कार्यवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल वीडियो मुरैना जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के रूनघान गांव का बताया जा रहा है।

 

 

 

मामला तब सामने आया जब सागर में जहरीली शराब से गयी जानों के बाद अवैध शराब के खिलाफ मुरैना पुलिस और आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई का दावा कर रहा है। वायरल वीडियो एक ढाबे के अंदर देसी शराब के ठेके की तरह जाली लगी दिखाई दे रही है। जाली के पीछे बैठा व्यक्ति ग्राहकों को शराब के क्वार्टर देता नजर आ रहा है। दावा है की यहां लंबे समय से अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है।

 

 

 

 

रामपुर थाना क्षेत्र के रुनघान गांव में मुख्य सड़क किनारे स्थित इस ढाबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस तरह ठेकों से शराब दी जाती है उसी तरह यहां भी शराब की बिक्री की जा रही है। साफ़ नज़र आ रहा है की ग्राहक बाहर खड़े हैं जबकि कर्मचारी अंदर से शराब के पाव दे रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है की इस ढाबे पर लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है।

ऐसे में सवाल ये उठता है की जब लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है तो विभागों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी। अब मामला संज्ञान में आया है तो ढाबे पर क्या कार्यवाई की जाएगी।

 

 

 

 

एक तरफ सागर में जहरीली शराब से कई लोगों की जान चली गयी। प्रदेश भर में पुलिस सख्ती दिखाते हुए कार्यवाई कर रही है। वहीं मुरैना में पुलिस और आबकारी विभाग भी ऐसा ही दावा कर रहा है लेकिन ऐसे में सामने आया वीडियो कई सवाल खड़े करता है।

खैर ये जांच का विषय है जांच पड़ताल के बाद ही साफ़ हो सकेगा की ये काम कब से हो रहा है। शराब को कहां से लाया जारहा था रहा था इसमें कौन कौन शामिल है। सागर टीवी न्यूज़ पूर्ण रूप से वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।


By - sagar tv news
15-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.