पंडोखर सरकार की पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को खुली चुनौती,सही जवाब पर 1 करोड़ 41 लाख इनाम !
पर्चा लिखकर भविष्य बताने का दावा करने वालों को पंडोखर सरकार ने खुली चुनौती दे दी है। पांच में से चार प्रश्नों का सही उत्तर देने पर एक करोड़ 41 लाख रूपये के पुरूस्कार की घोषणा की गयी है। बताया गया की ये प्रतियोगिता साल 2027 में दतिया में कुण्डीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ के दौरान पण्डोखर धाम में आयोजित की जायेगी।
दतिया में पण्डोखर सरकार धाम के पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज ने इस बात की घोषणा की है। प्रस्तावित प्रतियोगिता आगामी 20 से 28 अप्रैल 2027 तक पण्डोखर सरकार धाम में आयोजित होने वाले विशाल 5151 कुण्डीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ के दौरान आयोजित की जाएगी।
पण्डोखर सरकार धाम से मिली जानकारी मुताबिक त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार में सत्संग के दौरान गुरुशरण महाराज ने ये घोषणा करते हुए देश भर में पर्चा लिखकर भविष्य बताने का दावा करने वालों को चुनौती देते हुए कहा की प्रतियोगिता में उनकी ओर से पांच प्रश्न लिखकर दिए जाएंगे। प्रतिभागी अगर उन प्रश्नों के हूबहू सही उत्तर पहले से लिखकर बता देता है तो उसे 1 करोड़ 41 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा पांच में से चार प्रश्नों के भी सटीक सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई है।
गुरुशरण महाराज ने वर्तमान परिवेश में अश्वमेध यज्ञ के आध्यात्मिक, धार्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए चुनौती दी है। जिसका उद्देश्य पर्चा लिखकर भविष्य बताने संबंधी दावों की वास्तविकता को प्रत्यक्ष रूप से सामने लाना बताया गया। बताया गया की प्रतियोगिता से सम्बंधित समस्त नियम और तमाम जानकारी आयोजन से पहले बताई जाएंगी।---