पुलिस टीमों की दबिश, चार शातिर चोरों को पकड़ा, जेवर समेत 45 लाख का सामान बरामद | SAGAR TV NEWS |

 

तीन थानों की पुलिस टीमों ने धड़ाधड़ छापा मार कार्यवाई करते हुए चार शातिर चोरों को दबोचने में सफलता हासिल की है जिनके पास से 45 लाख रूपये कीमत के सोने-चांदी के अलावा डायमंड के गहने और अन्य सामान बरामद किया गया है। एक चोर को पुलिस ने ससुराल से पकड़ा। बताया गया नकबजन ग्वालियर जिले में अलग-अलग जगहों पर सूने घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

 

 

एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत मुरार, ठाठीपुर और विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई की और चार शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से तकरीबन 45 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी और डायमंड के जेवर, एक आईफोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

 

 

बताया जा रहा है की मुरार थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नदी संतर के पास से सोनू उर्फ सोना जाटव और सूरज जाटव को घेराबंदी कर पकड़ा। जिन्होंने पूछताछ में सूरी नगर के एक सूने मकान में चोरी की वारदात कबूल की। उनके पास से 37 लाख रुपये कीमत के सोने और डायमंड के जेवरात जप्त किए गए। इस मामले में संदेही बन्टू फिलहाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

 

 

तो ठाठीपुर पुलिस ने नेहरू कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी अजय उर्फ चेला रजक को गिरफ्तार किया। जिसके पास से सोने की झुमकी, आईफोन और चोरी की बाइक बरामद हुई।

इसके अलावा विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने महलगांव में हुई नकबजनी के मामले में आरोपी राहुल उर्फ हड्डी को मेहरा कॉलोनी स्थित उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया। जिसके पास से करीब 6 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात बरामद हुए। इस तरह पुलिस ने अलग-अलग चोरियों का खुलासा कर चार शातिरों को पकड़ा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है।

 

 


By - Sagar tv news
15-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.