अवैध शराब के खिलाफ ताबतोड़ कार्यवाई से हड़ कंप, कच्ची शराब के डेरों पर छापा, शराब और लहान किया नष्ट

 


सागर जिले के बंडा की घटना के बाद कई जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जो किसी भी तरह की लापरवाही करने के मूड में नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में भी अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाई देखने को मिली। पुलिस ने टीम ने पांच अलग-अलग जगहों पर कार्यवाई करते हुए जहां पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। वहीं कई लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त करते हुए 415 किलोग्राम महुआ लहान भी नष्ट किया गया। बताया गया की एसपी आनंद कलादगी के निर्देश पर संयुक्त टीमों ने हटा क्षेत्र में कार्यवाई को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है की दमोह एसपी आनंद कलादगी के निर्देशन, एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी हटा केपी सिंह के नेतृत्व में हटा पुलिस और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ कार्यवाई की। जहां रजपुरा थाना अंतर्गत बंजारा बहुल गांव हरदूटोला में अवैध शराब के खिलाफ 5 अलग-अलग प्रकरण बनाये गए। साथ ही 5 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 53 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गयी। इसके अलावा 415 किलोग्राम महुआ लहान भी मौके पर नष्ट किया गया। जिसकी क़ीमत तकरीबन 34 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस की इस कार्यवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। एक के बाद एक कार्यवाहियों को अंजाम दिया जा रहा है। अवैध शराब को लेकर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस की माने तो आगे भी कार्यवाई जारी रहेगी।--


By - sagar tv news
15-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.