घर के छप्पर में घुसा विशाल अजगर, परिवार वालों के उड़े होश, फिर युवक ने दिखाई बहादुरी
घर के बने छप्पर में एक विशाल और भारी भरकम सांप दिखाई दिए जाने के बाद हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँच गए। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। तत्काल सर्प मित्र को इस बात की सूचना दी गयी। जहां कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया गया। मामला दमोह जिले के झलोन वन परिक्षेत्र के अंतर्गत धनेटा गांव से सामने आया है। जहां एक कच्चे मकान के छप्पर में करीब 12 फ़ीट लंबा अजगर घुस गया था। करीब एक घंटे चले रेस्क्यू के बाद सफलता मिली। जिसके बाद अजगर को जंगल में छोड़ा गया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है की ये घटनाक्रम बीते रविवार रात को हुआ था। जिसका वीडियो अब सामने आया है। जानकारी धनेटा निवासी भोले मरावी के घर के छप्पर में 12 फीट का विशालकाय अजगर दिखाई दिया। जिससे घर के लोगों और आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। इस बात की सूचना वन विभाग को दी गई। लेकिन वन कर्मियों को आने में समय लग रहा था। जिसके बाद स्थानीय सर्प मित्र आमिर खान को इस बात की जानकारी दी गयी। आमिर ने सूझबूझ का परिचय दिखते हुए अजगर को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुछ समय बाद मौके पर वन अमला भी पहुंच गया था। जहां युवक द्वारा रेस्क्यू के बाद अजगर को काबू में किया गया। तब कहीं लोगों ने राहत की सांस ली। बताया गया की रेस्क्यू के बाद अजगर सांप को सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया है। इस मामले के कुछ वीडियो सामने आये हैं।----