पुलिस ने शराबियों को खदेड़ा, खुद ट्रैफिक टीआई ने पकड़ने लगाई दौड़, दुकानदार को हड़काया

 

लोग शराब दुकानों के सामने सड़कों पर खड़े होकर जाम छलका रहे थे। खुलेआम शराबखोरी हो रही थी, भीड़ लगी हुई थी। लेकिन सिंघम बनकर पहुंचे ट्रैफिक टीआई को देखकर दौड़ मच गयी। लोग भाग खड़े हुए। शराबियों को पकड़ने टीआई ने भी दौड़ लगा दी। इसके अलावा शराब दुकान के बाहर शराबखोरी करने को लेकर उन्होंने दुकानदार को फटकार लगा दी और कहा की आइंदा लापरवाही की तो खैर नहीं। ये तस्वीरें छतरपुर जिले की हैं। जहां ट्रैफिक पुलिस का सख्त अंदाज़ देखने को मिला। पुलिस की कार्यवाई से अफरा-तफरी मच गयी।

इसको लेकर बताया गया की छतरपुर में शहर की एक और दो नंबर की दुकान के आसपास सड़क पर लोग खुलेआम शराब पी रहे थे। पास ही वाहन भी खड़े रहने की भी शिकायतें मिल रही थी। भीड़भाड़ से कई दफा जाम की स्थिति बनती थी। जिसको लेकर ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। खुलेआम शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाई शुरू की। जिसे देखकर शराबी भाग खड़े हुए। ट्रैफिक टीआई बृहस्पति साकेत एक्शन मोड में दिखाई दिए। खुद उन्होंने दौड़ लगाकर शराबियों को पकड़ा और उन पर कार्यवाई की गयी।
इसके अलावा टीआई बृहस्पति साकेत शराब दुकान पहुंचे वहां उन्होंने दुकानदार को फटकार लगाते हुए हिदायत दी। साथ ही कहा की शराब की बिक्री दुकान के निर्धारित परिसर में हो। सड़क को शराबखोरी का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा।

बताया गया की शराब दुकानों के बाहर सड़क पर लोगों के बैठने और गाड़ियां खड़ी करने से यातायात प्रभावित होता है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार विवाद की स्थिति भी बनती है।
पुलिस का साफ़ कहना है की दोबारा ऐसी स्थिति बनने पर कड़ी कार्यवाई की जायेगी।--


By - sagar tv news
15-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.