सागर- पूजा करने जा रहे महिला पर कटर से हम ला, बचाने पहुंचे तीन भाइयों पर भी बोला धाबा, मामला दर्ज
सागर में फिर एक बार कटरबाजी की घटना सामने आई है जिससे सनसनी फ़ैल गयी। बताया जा रहा है की कैंट थाना क्षेत्र में तीज की पूजा करने जा रही महिला पर बदमाशों द्वारा कटर से हमला किया गया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे उसके भाइयों पर भी कटर से हमला किया गया। जिसमें चार लोग घायल हुए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। जिनकी तलाश की जा रही है। कटरबाजी का ये मामला कैंट थाना अंतर्गत गुरु गोविन्द सिंह वार्ड से सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात करीब 12 बजे बदमाशों ने एक ही परिवार के 4 लोगों पर कटर से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें एक महिला भी शामिल है। बताया गया की गुरुगोविंद सिंह वार्ड निवासी नीलकमल अहिरवार के परिवार की महिला हरतालिका तीज के मौके पर फुलहरा की पूजा करने जा रही थी। आरोप है की तभी गली में पहले से मौजूद युवकों ने महिला के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके चेहरे पर कटर से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने आए महिला के भाई सनी अहिरवार, सोनू अहिरवार और महेश अहिरवार पर भी कटर से वार किया गया। जिससे वह तीनों भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों के नाम सुमित सजेले, लकी सजेले, अखिल सजेले, अभिषेक अहिरवार और सोनू अहिरवार बताए जा रहे हैं। जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गए थे। पीड़ितों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर देर से पहुंची और त्वरित कार्रवाई नहीं की गयी। वहीं कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की थी।---