सागर- खुरई-राहतगढ़ रोड गड्ढों में तब्दील, पानी में छिपे गड्ढे बने खतरा | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के खुरई-राहतगढ़ रोड इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बारिश के बाद करीब 32 किलोमीटर लंबे मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर गया है। पानी से लबालब गड्ढों की गहराई का अंदाजा वाहन चालकों को नहीं लग पा रहा है। इसी वजह से हादसे का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कोरासा तिराहे के पास पानी से भरे गड्ढे में बाइक जाने से एक युवक घायल हो गया। वहीं रात के समय भारी डंपरों की आवाजाही से सड़क की हालत और बिगड़ने की बात सामने आ रही है। तस्वीरें खुरई-राहतगढ़ मार्ग की हैं, जहां सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खतरनाक हो गई है। दिन में तो किसी तरह वाहन चालक इन्हें देखकर बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन बारिश और रात के समय पानी से भरे गड्ढे दिखाई नहीं देते।

 

 

इसी सड़क पर कोरासा तिराहे के पास हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक ग्वारी गांव निवासी 36 वर्षीय आसू गौर बाइक से खुरई की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक का पहिया पानी से भरे गड्ढे में चला गया। गड्ढे में बाइक का पहिया जाते ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और आसू गौर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार के लिए खुरई के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क की समस्या सिर्फ गड्ढों तक सीमित नहीं है। रात के समय इस मार्ग पर बड़ी संख्या में डंपरों की आवाजाही होती है। भारी वाहनों के लगातार गुजरने से सड़क की हालत और खराब होने की बात कही जा रही है।

 

 

बारिश के दौरान पानी से भरे गड्ढे और भारी वाहनों की आवाजाही मिलकर वाहन चालकों के लिए दोहरी परेशानी खड़ी कर रहे हैं। खासकर बाइक सवारों को सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और बड़े गड्ढों को भरने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो बारिश के दौरान हादसों का खतरा और बढ़ सकता है। खुरई-राहतगढ़ रोड पर गड्ढों और जलभराव की समस्या कब दूर होगी, यह सवाल अब जिम्मेदार विभाग से पूछा जा रहा है। फिलहाल वाहन चालक जोखिम उठाकर इस मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं।

 

 


By - Sagar tv news
16-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.