Sagar-शराब पीने के पैसे नहीं दिए तो हथियार लेकर दौड़े, फिर पुलिस हुई एक्टिव तो हुआ ये | SAGAR TV NEWS

 

सागर में एक तरफ पुलिस जहरीली शराब के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है, तो दूसरी तरफ बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। कैंट थाना क्षेत्र में बदमाशों ने सरेआम धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाई और ग्रुप बनाकर दो युवकों पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों घायल हुए हैं। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

 

 

मामला कैंट थाना क्षेत्र के सदर 13 मुहाल का है। यहां चिंटू उर्फ मोहित खटीक, विकास खटीक, ओमप्रकाश खटीक, सनी जाटव सहित अन्य लोग पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने शिवम उर्फ गुड्डा चौकसे और दीपक चौकसे के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान दीपक चौकसे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

फरियादी शिवम ने पुलिस को बताया कि रात करीब एक बजे आरोपियों ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद चिंटू के हाथ में नुकीली चीज थी, जिससे उसके दोनों हाथों पर हमला किया गया। वहीं, विकास खटीक और ओमप्रकाश ने लाठियों से हमला किया, जिससे उसके पैर में चोट आई। इसी दौरान दीपक चौकसे बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।

 

 

बताया जा रहा है कि मामले का मुख्य आरोपी चिंटू खटीक शराब तस्करी से जुड़ा है और उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई प्रस्तावित बताई जा रही है। इसके बावजूद घटना में जिस तरह से खुलेआम हथियार लहराए गए, उससे पुलिस के खौफ पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

 

घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में बदमाशों की दबंगई साफ दिखाई दे रही है।

कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि मामले में चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

 


By - Sagar tv news
16-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.