Sagar- नकली शराब के आरोपी की तलाश तेज, यूपी से लेकर गुजरात तक दबिश, यहां मिली थी आखिरी लोकेशन
सागर जहरीली शराब मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपियो में से एक शराब ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी पर जोर लगा दिया है। उसकी तलाश में उत्तर प्रदेश और गुजरात में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपि की आखिरी लोकेशन चित्रकूट में मिली थी। पुलिस उसके संपर्कों से पूछताछ के आधार पर छिपने के संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना है कि नकली शराब की खेप बनवाने के बाद मनीष बिहार चला गया था। वहां से लौटते समय सतना में उसे शराब से लोगों की मौत की सूचना मिल गई। वह वहीं से फरार हो गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना है कि नकली शराब की खेप बनवाने के बाद मनीष बिहार चला गया था। वहां से लौटते समय सतना में उसे शराब से लोगों की मौत की सूचना मिल गई। वह वहीं से फरार हो गया। उसकी अंतिम लोकेशन के आधार पर पुलिस की अलग-अलग टीमें सतना और चित्रकूट भी पहुंची थीं। इसके अलावा झांसी और ललितपुर में भी उसकी तलाश की गई है। पिछले दिनों पुलिस को उसके शाहगढ़ क्षेत्र के जंगलों में होने की सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस को वहां भी नहीं मिला। पुलिस की एक टीम गुजरात में भी उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने आरोपि मनीष लोधी की गिरफ्तारी के लिए इनाम की राशि 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आरोपि को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच के दौरान अब तक 30 से अधिक लोगों को आरोपि बनाया जा चुका है। इनमें से 18 आरोपियो को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।