जुए की महफ़िल में बैठे थे पंचायत सचिव, वीडियो वायरल होने पर गिरी गाज, कलेक्टर के आदेश पर निलंबित !
जुए की महफ़िल सजी हुई थी, पत्ते पीसे भी जा रहे थे और बांटे भी जा रहे थे। पैसे पड़े हुए थे और पंचायत सचिव साहब सरकारी जिम्मेदारी के दौरान बिंदास अंदाज़ में जुआ खेल रहे थे। जिन्हे ज़रा भी भनक नहीं थी की वह कैमरे में कैद हो गए हैं। बस फिर क्या था वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। मामला अधिकारीयों तक तक पहुँच गया और पंचायत सचिव पर गाज गिर गयी। उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया। मामला छतरपुर जिले का है। झमटुली ग्राम पंचायत के सचिव राजेंद्र प्रसाद पांडे पर कार्यवाई की गयी है। बताया जा रहा है की उनके सरकारी ड्यूटी के दौरान जुआ खेलने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसके बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में आया और कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत CEO ने कार्रवाई की।
तस्वीरों में नज़र आ रहा है की जुए की महफ़िल सजी हुई है। कुछ लोगों के हाथों में ताश के पत्ते हैं जिसमें खुद पंचायत सचिव बैठे हुए हैं। जो जुआ खेल रहे हैं। इस दौरान किसी ने ये पूरा नज़ारा कैमरे में कैद कर लिया। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मामला बढ़ा तो ये वीडियो प्रशासन के संज्ञान में आये। इस मामले को गंभीरता से लिया गया। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत CEO ने पंचायत सचिव राजेंद्र प्रसाद पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद कई तरह के गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मतलब जिन पर सरकारी योजनाओं और पंचायत से जुड़ी जिम्मेदारियां हैं वह इस तरह का गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाएं तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। हालांकि वीडियो कब का है किस जगह का है। इस बात की पूर्ण रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ये जांच का विषय है।-