Sagar-शराब के पैसे न देने पर गुंडागर्दी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने निकाला जुलूस

 

 


सागर के बंडा में जहरीली शराब मामले के बाद पूरे जिले में अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस एक-एक को तलाश कर पकड़ रही है, वहीं कैंट थाना क्षेत्र के सदर में अवैध शराब की तस्करी में लिप्त एक बदमाश ने सोमवार देर रात सरेआम लाइसेंसी शराब दुकान के दो कर्मचारियों पर तलवार, लाठियों से हमला कर दिया। झुंड में आए आरोपियों ने दोनों युवकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। अब इस मामले में केंट पुलिस ने दो आरोपियों—चिंटू उर्फ मोहित खटीक, सन्नी जाटव को गिरफ्तार कर लिया है और सारी हेकड़ी गुंडागर्दी निकाल दी, पुलिस ने जब इनका जुलूस निकाला तो लगंडाते हुए दिखाई दी पुलिस ने आरोपियों का वही से जुलूस निकाला जहां इन्होने तलवार लेकर दहशत फैलाई थी,

बता दे की मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें दो आरोपी हाथ में तलवार लेकर सड़क पर दौड़ते और हमला करते नजर आ रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि इस हमले का मुख्य आरोपी सदर के 13 मुहाल निवासी मोहित उर्फ चिंदू खटीक है। तलवार से हुए हमले में एक युवक का सिर फट गया, उसे करीब 4 इंच लंबा और आधा इंच गहरा घाव हुआ है। वहीं दूसरे को तलवार लगने से हाथ में दो जगह घाव हुए हैं, साथ ही शरीर में मुंदी चोट हैं। शिकायत पर पुलिस ने मोहित उर्फ चिंदू पिता ओमप्रकाश खटीक, 26 साल, निवासी 13 मुहाल, विकास खटीक, ओमप्रकाश खटीक व सन्त्री जाटव सभी निवासी कैंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हमले में शिवम उर्फ गुड्डा पिता राकेश चौकसे, 35 साल व दीपक पिता कृष्णकांत चौकसे, 25 साल, दोनों निवासी सदर घायल हुए हैं।


By - sagar tv news
16-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.