मलबे में दबकर 4 महिलाओं की मौत, सांवेर में जर्जर मकान की दीवार गिरी !

 

जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया। टशन चौराहे के पास एक जर्जर मकान को तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान पास के दूसरे मकान की पुरानी और जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

 

 

 

सभी घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए जेसीबी समेत अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाया गया। रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर काफी देर तक अभियान चलाया।

 

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एमपी के इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में जिस जर्जर मकान को तोड़ने का काम चल रहा था, वह इलाके में ‘नेताजी’ के नाम से मशहूर था। इसी मकान को तोड़ने के दौरान पास में मौजूद पुराने और जर्जर मकान की दीवार अचानक ढह गई। देखते ही देखते मलबा नीचे आ गिरा और वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।

 

 

 

 

हादसे में चार महिलाओं की जान चली गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की। एक महिला के मलबे में दबे होने की सूचना भी सामने आई थी, जिसे रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में घायल चार लोगों को तत्काल उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

 

 

 

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मंत्री तुलसी सिलावट भी एमवाय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली। मंत्री ने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों और जर्जर मकान की स्थिति से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। सांवेर में जर्जर दीवार गिरने से हुए हादसे ने इलाके को झकझोर दिया है। चार महिलाओं की मौत के बाद परिवारों में मातम है, जबकि घायल अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। फिलहाल प्रशासन राहत-बचाव और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटा है।


By - sagar tv news
17-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.