पुलिस थाने में हुई मुलाकात, फिर प्यार चढ़ा परवान, घर वाले नहीं माने तो युवक-युवती ने भागकर कर ली शादी

 

 

शिकायत लेकर गए थे जहां, वहीं दिल थाम कर बैठ गए, मुलाक़ात थाने में हुई और हम उम्रकैद का सौदा कर बैठे। जी हां ये बात सुनने में किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी लगेगी। छतरपुर जिले में युवक-युवती अलग-अलग अपने काम से पुलिस थाने गए थे। दोनों की मुलाकात हुई। फिर बातचीत शुरू हुई और बस दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। एक साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार घर से भागकर शादी भी कर ली। प्रेम विवाह का ये दिलचस्प मामला छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है।
युवती काजल पाठक कटेहरा की रहने वाली है जबकि युवक का नाम पवन तिवारी है जो मुड़ेरी निवासी है।

 

 

युवक-युवती की पहली मुलाकात थाने में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई नजदीकियां बढ़ी। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई। और परिवार के खिलाफ मंदिर पहुंचकर शादी कर ली। लेकिन आरोप है की युवती के परिजन युवक के परिजनों को डरा धमका रहे हैं। जबकि दोनों का कहना है की उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है दोनों साथ रहना चाहते हैं।

 

 

बताया गया की पवन तिवारी अपने किसी काम के सिलसिले में लवकुशनगर थाने गया था। तभी युवती काजल पाठक भी अपनी मां के साथ किसी काम से थाने आई थी। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुआ। दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। और आगे ये बात प्यार में बदल गई। दोनों एक साल तक रिलेशनशिप में रहे। युवक ने युवती के परिजनों से शादी की बात की लेकिन वह नहीं माने तो आखिरकाम दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। साथ ही अब मंदिर में भी शादी रचाई। दोनों अब हमेशा साथ रहने की इच्छा जताई है। लेकिन आरोप ये है की युवती के परिजन इस शादी के खिलाफ हैं। जो धमकियां दे रहे हैं।------


By - sagar tv news
17-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.