ITI की छात्रा को शादी का झांसा देकर कई बार बनाये संबंध, फिर गंदा वीडियो किया वायरल शादी से भी मुकरा !

 

आईआईटी की छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर इंजीनियर ने कई बार गंदा काम किया। यही नहीं आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल कर दिया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फिलहाल घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश की जा रही है। गंदा काम किये जाने का ये पूरा मामला रायसेन जिले के देवरी थाना क्षेत्र से सामने आया है। युवती ने कहा की न्याय नहीं मिला तो वी जान दे देगी।

बताया गया की आई.टी.आई के पास नवीन तहसील भवन निर्माण के ठेकेदार के इंजीनियर रूपेंद्र खटीक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगा है। वह टीकमगढ़ के पहरिया का निवासी है। आरोप है की आई.टी.आई की दलित छात्रा के साथ कई दफा शोषण किया गया। अनैतिक वीडियो भी बना लिया। जहां आख़िरी बार गलत काम किया वहां आईटीआई के केम्पस में टीन शेड बनाया गया था। लेकिन घटना के बाद टीनशेड को साक्ष्य छुपाने के लिए ठेकेदार के कर्मचारियों ने हटा दिया है। पीड़ित युवती ने जान देने की बात करते हुए आईटीआई प्रबंधन, ठेकेदार और इंजीनियर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के मुताबिक ग्रामीण अंचल से आने वाली दलित छात्रा देवरी आई.टी.आई में पढ़ाई कर रही थी। आईटीआई के पास तहसील भवन का निर्माण चल रहा था। आरोप है की इंजीनयर ने युवती को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अलग-अलग जगहों पर गलत काम किया। चौथी बार आई.टी.आई कैंपस में गलत काम के दौरान वीडियो भी बना लिया। आरोप है की युवती को इस मामले को रफा-दफा करने 5 लाख रूपये का लालच दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी का भी आरोप है। युवती का ये भी आरोप है की शादी का झांसा देकर युवक ने परिजनों से भी बातचीत कराई। बार-बार संबंध बनाये फिर शादी करने से इंकार कर दिया। वीडियो वायरल कर फरार हो गया। युवती का कहना है की उसे न्याय नहीं मिला तो वह जान दे देगी।------

वहीं बरेली एसडीओपी कुँवर सिंह मुकाती का कहना है की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।-


By - sagar tv news
17-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.