41 लाख की लूट कर भागे चार बदमाश, हाईवे पर डंपर में जा घुसी कार, रूपये,पिस्टल, हथियार मिले !

 

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से 41 लाख रूपये की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे बदमाशों की कार नेशनल हाईवे पर डंपर में जा घुसी। इस भीषण हादसे में चारों बदमाश घायल हुए हैं। घटना मुरैना जिले में हुई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई थी। बताया गया की हादसे की सूचना के बाद मुरैना पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाश बेसुध पड़े थे। तलाशी के दौरान कार की सीट के नीचे पिस्टल,धारदार हथियार, और रुपयों से भरा बैग मिला। जिसमें 41 लाख रूपये रखे हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने फिरोजाबाद पुलिस को सूचना दी। घायल हुए बदमाश भोपाल के रहने वाले हैं।

 

 

बताया जा रहा है की घटना मुरैना के बैरियर चौराहा स्थित नेशनल हाईवे-44 के ओवरब्रिज पर हुई। जहां भोपाल पासिंग तेज रफ़्तार कार आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में कार का अगला हिस्सा चरपट हो गया। चारों युवक घायल हुए। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर सभी को ग्वालियर रेफर किया गया था। चारों कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थे।

 

तब पुलिस ने पहचान के लिए कार की तलाशी ली तो पुलिस भी दंग रह गयी। क्योंकि सीटों के नीचे दो पिस्टल, धारदार हथियार और रुपयों से भरा बैग मिला। रूपये मिलने पर फिरोजाबाद पुलिस से संपर्क किया। जांच में सामने आया कि चारों युवक फिरोजाबाद में हुई 41 लाख रुपये की लूट के मामले में संदिग्ध हैं जो लूट के बाद कार से भाग रहे थे।
आरोपियों की पहचान भोपाल के ऐशबाग स्टेडियम के पास रहने वाले आबिद, आसिफ खान, रेहान खान और साहिद खान के रूप में हुई है।

 

 

रेहान के भाई फैजान खान का कहना था की उसका भाई स्विगी में काम करता है। वह घर से निकला था लेकिन रत तक वापिस नहीं लौटा था। जो फिलहाल घायल है।
पुलिस का कहना था की मामले में आगे की कार्रवाई फिरोजाबाद पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

 


By - Sagar tv news
17-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.