सागर- देवरी में न दोहराई जाए बंडा जैसी घटना, पूर्व मंत्री के बड़े आरोप,बोले गांव-गांव बिक रही शराब !

 

कहीं सागर के देवरी क्षेत्र में भी ऐसी ही घटना न हो जाए जैसी की बंडा इलाके में हुई है। विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव किराने की दुकान नहीं मिलेगी,दवा नहीं मिलेगी। लेकिन कोई गांव ऐसा नहीं है जहां शराब न मिले। बड़े जोरों से अवैध शराब का काम किया जा रहा है। जुआ-सट्टा का खेल चल रहा है। ये तमाम आरोप पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने फसल मुआवजा और बीमा राशि को लेकर भी आवाज बुलंद की है। बताया की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

 


दरअसल सागर के देवरी अंतर्गत महाराजपुर में पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने भी शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को बीस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

बताया गया की किसानों की फसल क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा और फसल बीमा की राशि दिलाने, क्षेत्र में कथित रूप से संचालित अवैध शराब, जुआ-सट्टा और नशीले पदार्थों पर रोक लगाने की मांग की गयी। साथ ही महाराजपुर समेत देवरी विधानसभा क्षेत्र की कई जनसमस्याओं के निराकरण की बात भी कही गयी। महाराजपुर के हाट बाजार परिसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया था।

 

 

इस दौरान हर्ष यादव ने खुले तौर पर आरोप लगाते हुए कहा की बंडा जैसी घटना देवरी विधानसभा क्षेत्र में न दोहराई जा सके। उन्होंने कहा की अवैध शराब, जुआ और सट्टे का कारोबार जारी है। जिस पर रोक लगाई जाए। किसी गांव में दवा मिले न मिले शराब जरूर मिल जायेगी। इसके अलावा कहा की अतिवृष्टि और मौसम की मार के कारण देवरी विधानसभा क्षेत्र में उड़द, मक्का, सोयाबीन समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

 

किसानों की परेशानियों को देखते हुए फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा राशि और फसल बीमा की राशि उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने खाद की समस्या की बात भी कही। हर्ष यादव ने पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा द्वारा दीये जलाने के आव्हान पर कहा की बंडा में दुखद घटना हुई। कई लोगों की जान चली गयी। काम से कम सागर जिले में तो ऐसा नहीं करना चाहिए था। क्योंकि यहां माहौल गमगीन है।

 

 


By - Sagar tv news
17-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.