PM मोदी के जन्मदिन पर कृषि मंत्री कंषाना ने सैकड़ों महिलाओं को बांटी साड़ियां-राशन, घर-घर दीपक जलाने की अपील

 

 

PM मोदी के जन्मदिन पर कृषि मंत्री कंषाना ने सैकड़ों महिलाओं को बांटी साड़ियां-राशन, घर-घर दीपक जलाने की अपील ,

मुरैना में 400-500 जरूरतमंद महिलाओं को बांटे उपहार, कंषाना बोले- सेवा ही प्रधानमंत्री को सच्ची शुभकामना , कई देश भारत आकर मोदी के नेतृत्व को कर रहे है स्वीकार , मोदी है तो मुमकिन है ,

 

 

 

मुरैना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा और सहयोग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना ने अपने निवास व्हाइट हाउस पर करीब 400 से 500 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां और राशन सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए लोगों से घर-घर दीपक जलाने की अपील की।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर मुरैना में कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना के निवास पर सेवा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र की करीब 400 से 500 जरूरतमंद और गरीब महिलाओं को साड़ियां और राशन सामग्री वितरित की गई। इस दौरान सभी लोगों को मिठाई भी बांटी गई।

 

 

 

 

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित रहा है। ऐसे में उनके जन्मदिन पर सेवा कार्य करना उन्हें शुभकामनाएं देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह सेवा अभियान आगे भी जारी रहेगा और जरूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी।


घर -घर दीप जलाने की अपील ....

 

 

 

 

कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए लोगों से घर-घर दीपक जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शक्तिशाली हैं और ईश्वर उन्हें देश की सेवा के लिए और ऊर्जा दे।

कृषि मंत्री ने कहा मोदी है तो मुमकिन है .....

कृषि मंत्री ने देश की सुरक्षा और विकास का जिक्र करते हुए कहा कि आज आम आदमी, किसान और सेना का जवान अपने काम को लेकर निश्चिंत है। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में विश्वास है कि मोदी है तो मुमकिन है।

अंतरराष्ट्रीय भूमिका का भी किया जिक्र ...

कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कई देश भारत आकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को स्वीकार कर रहे हैं और दूसरे देशों के साथ महत्वपूर्ण समझौते हो रहे हैं।

कृषि मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना ....

 

 

 

 

कंषाना ने कांग्रेस की पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले देश के प्रधानमंत्री विदेश दौरों पर अपनी बात मजबूती से नहीं रखते थे, जबकि आज प्रधानमंत्री मोदी मन की बात के जरिए लगातार देशवासियों से संवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में विकास और सुरक्षा के जो काम दिखाई दे रहे हैं, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व करने के लिए 56 इंच का सीना होना चाहिए या फिर उससे भी अधिक होना चाहिए
मुरैना से संवाददाता योगेश पाराशर की रिपोर्ट .....


By - sagar tv news
18-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.