सागर- केसली के नुक्कड़ पर ‘यमराज’ की एंट्री! शराबियों को चेतावनी, नशा छोड़ो, जिंदगी बचाओ

 

सागर जिले के देवरी विधानसभा के केसली में शराब और नशे के बढ़ते सेवन के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए केसली में एक अनोखा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आमतौर पर धार्मिक कथाओं और फिल्मों में नजर आने वाले ‘यमराज’ जब केसली के नुक्कड़ पर पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों की निगाहें उन पर टिक गईं। हालांकि, इस बार यमराज का मकसद किसी की जान लेना नहीं, बल्कि लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना था। नुक्कड़ कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनुरुद्ध सिंह और अधिवक्ता अजय पटेल ने यमराज की भूमिका निभाई। दोनों ने यमराज का रूप धारण कर लोगों के बीच शराब के दुष्परिणामों को लेकर संदेश दिया। उन्होंने प्रभावी अंदाज में लोगों को समझाते हुए शराब और अन्य नशे से दूरी बनाने की अपील की।

 

 

यमराज के रूप में दिया गया संदेश लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि “जल्द से जल्द शराब छोड़ दो, नहीं तो सीधे यमराज के साथ जाना पड़ेगा।” संदेश को गंभीरता के साथ-साथ रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया गया, ताकि आम लोगों और खासकर युवाओं तक नशामुक्ति का संदेश आसानी से पहुंच सके। कार्यक्रम में शराब के कारण होने वाले सामाजिक और पारिवारिक नुकसान की ओर भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया गया। आयोजकों ने बताया कि नशे की आदत व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल असर डाल सकती है।

 

 

नुक्कड़ कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और आमजन से अपील की गई कि वे शराब सहित अन्य नशीले पदार्थों से दूरी बनाएं और स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन को अपनाएं। इस अनोखे जागरूकता अभियान का उद्देश्य गंभीर संदेश को ऐसे प्रभावी और सहज तरीके से लोगों तक पहुंचाना था, जिसे वे आसानी से समझ सकें और याद रख सकें। कार्यक्रम के जरिए साफ संदेश दिया गया कि नशे से दूरी ही बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित परिवार और स्वस्थ समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

 


By - Sagar tv news
18-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.