Sagar- आशीर्वाद के दीयों से जगमगा उठा अटल सेतु, दीपावली सा नज़ारा, एक साथ जल उठे हज़ारों दीप
आशीर्वाद के दीयों से अटल सेतु जगमगा उठा, देखने में ये नज़ारा ऐसा मालूम पड़ रहा था। मानो दीपावली के दीपक जलाये जा रहे हों। खूबसूरत रौशनी की छटा बिखरी हुई थी। हज़ारों की संख्या में दीये जलाये गए थे। सामने आने वाला ये नज़ारा कहीं और का नहीं है बल्कि सागर जिले के रहली में स्थित अटल सेतु ब्रिज का है दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर कई कार्यकम आयोजित किये गए थे। इसी तरह रहली में पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल भार्गव ने सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की थी। जहां उन्होंने आशीर्वाद का दिया जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। कई जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी समेत कई अन्य लोगों की मौजूदगी भी रही।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सागर जिले में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये गए थे। इस मौके पर दीये जलाये गए। इसी तरह रहली क्षेत्र में भी अलग ही नज़ारा दिखने को मिला। सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर अटल सेतु हज़ारों आशीर्वाद के दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। देखने में ऐसा दिखाई दे रहा था जैसे की ये नज़ारा किसी त्यौहार या फिर दीपावली का हो। एक साथ कई सारे दीपक जगमगा रहे थे। ये मौक़ा इसलिए भी ख़ास बन गया क्योंकि सैंकड़ों लोग इस पल का गवाह बनने पहुंचे थे। नगरवासियों ने शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस दौरान पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष देवराज सोनी, सीएमओ धनंजय गुमास्ता, अन्य जनप्रतिनिधि और कई विभागों के अधिकारी कर्मचारियों समेत कई लोगों की मौजूदगी रही।